Recent Posts

Kishna wives story भगवान श्रीकृष्ण के ८ विवाह कैसे हुए और उन्होंने ८ विवाह क्यों किए ?

  Kishna wives storyHow did Krishna have eight marriages?

भगवान श्रीकृष्ण के ८ विवाह कैसे हुए और उन्होंने ८ विवाह क्यों किए ?
       

Kishna wives story : दोस्तों में तुम्हे कृष्ण और उनकी ८ प्रमुख पत्नियों के बारे में बताऊंगा | वैसे तो कृष्ण की कुल १६००८ पत्नियाँ थी | मगर भौमासुर की कैद से छुड़ाये हुए १६००० महिलाएं समाज में मान, सन्मान और गर्व से जी सके इसलिए कृष्ण ने उन्हें अपनी पत्नी का दर्जा दिया | मगर श्रीकृष्ण का गृहस्थाश्रम और सांसारिक रिश्ता सिर्फ अपनी ८ प्रमुख पत्नियोसेही था |


     दोस्तों क्या आप जानते है, कृष्ण की ८ पत्निया कौन थी वह कैसे कृष्ण की पत्नियाँ बनी ? 

Kishna wives story

krishna rukmini vivah कृष्ण रुक्मिणी विवाह

krishna wives story, Kishna wives,  krishna rukmini
Krishna Rukmini

     दोस्तों आइये जानते है इस बारे में | विदर्भ के कौण्डिन्यपुर राज्य की राज्यकन्या रुक्मिणी भगवान श्रीकृष्ण की पहिली पत्नी थी | रुक्मिणी ने श्रीकृष्ण को प्रेमपत्र लिखकर अपने दूत के हातो भेजा था | उसमे संदेशा था, की मेरे पिता शिशुपाल के साथ मेरा विवाह मेरी मर्जी के मर्जी के खिलाफ़ कर रहे है | मैं आपको मन ही मन पति मान चुकी हूँ | आप मेरा हरण करके मेरे साथ विवाह कीजिए | पत्र के अनुरूप कृष्ण ने रुक्मिणी का हरण करके उनसे विवाह किया | 


     श्रीकृष्ण की दूसरी पत्नी जांभवती थी | जांभवति ऋषभान पर्वतराज जांभवन की आदिवासी कन्या थी | श्रीकृष्ण ने झूठा कुलाभिमान और अहंकार न रखते हुए, एक आदिवासी स्त्री को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था | उस समय कोई राजा आदिवासी कन्या को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं किया करते थे | 

     श्रीकृष्ण की तीसरी पत्नी सत्यभामा थी | सत्यभामा द्वारका मंत्रिमंडल के सत्राजित नाम के मंत्री की कन्या थी | जिस तरह श्रीकृष्ण महाभारत में अर्जुन के सारथी थे, उसी तरह सत्यभामा नरकासुर से युद्ध के समय श्रीकृष्ण की सारथी थी | 
     
     उनकी चौथी पत्नी अवन्ति राज्य की राजकन्या मित्रवंदा थी | मित्रवंदा को भी उनकी इच्छानुसार कृष्ण ने हरण करके उनसे विवाह किया था | 

     कोसल राज्य के राजा नग्नजितकी कन्या सत्या कृष्ण की पांचवी पत्नी थी | कृष्ण ने स्वंयवर का शर्त पूरी करके उनसे विवाह किया था | 

     मद्र देश के राजा बृहत्सेन की कन्या लक्ष्मणा कृष्ण की छठी पत्नी थी | कृष्ण ने लक्ष्मणा को भी स्वंयवर की शर्त पूरी करके उनसे विवाह किया था | इस स्वंयवर की शर्त वही थी, जो अर्जुन ने द्रौपदी स्वंयवर में पूरी की थी | शर्त के अनुसार श्रीकृष्ण ने जलमे प्रतिबिंब को देखते हुए ऊपर छतपर घूमते मछली का नेत्रभेद किया था |

    कृष्ण की सातवीं पत्नी थी कैकय राज्य की महारानी श्रुतकीर्तिदेवी की कन्या भद्रा | कृष्ण के पिता महाराज वासुदेव की भगिनी श्रुतकीर्तिदेवी थी | उनकी इच्छा खातर कृष्ण ने भद्रा को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था | 

     कृष्ण की आठवी पत्नी थी, खांडव वन की जलकन्या कालिंदी | कालिंदी श्रीकृष्ण भगवन का हमेशा ध्यान करती थी | उनकी पूजा में हमेशा मग्न रहती थी | कालिंदीकी इस तपश्चर्या पर प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने यमुना नदी किनारे कालिंदी के साथ गन्धर्व विवाह संपन्न किया था | 


Kirshna wives story  कृष्ण ने ८ विवाह क्यों किए ? why did krishna marry 8 wives

Kishna wives, krishna rukmini
 Kishna wives 

     दोस्तों आप सोचते होंगे भगवान श्रीराम एक पत्नीव्रता थे, तो भगवान श्रीकृष्ण जो श्रीराम की तरह भगवान विष्णु के ही अवतार थे, तो उन्होंने आठ विवाह क्यों किए ? तो अनेकों कारन है | 

     राजनीती के अनुसार आप जिस राज्य के दामाद जो जाते है, उस राज्य के साथ आपके घनिष्ठ रिश्ता बन जाता है | और उन दो राज्यों में युद्ध की संभावना ना के बराबर हो जाती है | महज एक विवाह से युद्ध में बेवजह मरने वाले हजारो जानो को बचाया जा सकता है | और भविष्य में किसी बड़े शत्रु से युद्ध के समय उन राज्योंकी सहायता भी प्राप्त होती है | तो दोस्तों आप यह सोचते होंगे की, राम भी तो एक राजा थे | मगर श्रीकृष्ण के समय भारत बहोत से छोटे छोटे जनपदों और राज्योंमे बटा हुआ था | और एक बात दोस्तों श्रीकृष्ण जिस राज्य के दामाद थे, उनमेंसे बहोतसे राज्योंने महाभारत युद्ध में पांडवो का साथ दिया था | 

Krishna wives names कृष्ण की 8 पटरानी के नाम

१) रुक्मिणी ( Rukmini )       ५) सत्या ( Satya )

२) जांभवती ( Jambavti )      ६) लक्ष्मणा ( Lakshmana )

३) सत्यभामा (Satyabhama )   ७) भद्रा ( Bhadra )

४) मित्रवंदा (Mitravanda )      ८) कालिंदी ( Kalindi )

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ