Recent Posts

Aloe vera juice benefits and usage एलोवेरा जूस पिने के फायदे और सेवन करने का सही तरीका |

Aloe vera Juice Benefits and Usage in Hindi

एलोवेरा जूस पिने के फायदे और सेवन करने का सही तरीका 


   पिछले कुछ वर्षो से भारत में आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों और औषधियों का उपयोग काफी बढ़ चूका है | सभी आयुर्वेदिक औषधों में सबसे ज्यादा उत्पादन और चर्चित नाम एलोवेरा का है | एलोवेरा के फायदों को देखते हुए, इसका इस्तेमाल लोग कई तरह से कर रहे है |इस लेख के माध्यम से आप एलोवेरा जूस पिने के फायदे और सेवन करने का सही तरीका Aloe vera Juice Benefits in Hindi ) जानेंगे।


एलोवेरा जूस पिने के फायदे | Aloe vera Juice Benefits in Hindi

Aloe vera Juice Benefits in Hindi, aloe vera uses

Aloe vera Juice Benefits in Hindi


     एलोवेरा का मुख्य रूप से त्वचा में निखार, बालो को घना बनाने में और पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए हो रहा है | आप अपने घर के गमले में एलोवेरा के पौधे लगा सकते हो | 

     एलोवेरा की पत्तियों का जूस और पत्तियों के अंदर के गुदे का इस्तेमाल घरेलु उपचार या औषधियों में किया जाता है | आप गुदे को निकालकर खा भी सकते है | या फिर उस गुदे को त्वचा या बालो में लगा सकते है | एलोवेरा को घृतकुमारी, ग्वारपाठा या कोरफड नाम से भी जाना जाता है | आयुर्वेद के अनुसार एलोवेरा शीतगुण का है | और यह पित्त को संतुलित करता है |


त्वचा के लिए

Aloe vera Juice Benefits in Hindi, aloe vera for face

Aloe vera Juice Benefits in Hindi


     एलोवेरा त्वचा सम्बंधित तमाम रोगो में गुणकारी औषधि है | Dry त्वचा के लिए एलोवेरा गुणकारी और रामबाण उपाय है | एलोवेरा बैक्टीरियल संक्रमण से त्वचा को बचता है | फटी एड़ियों के लिए एलोवेरा जेल अधिक असरदार है | एलोवेरा जेल का रोज इस्तेमाल करने से 6 महीने के अंदर आपका Natural colour वापस लौट आता है | एलोवेरा जेल sunscreen की तरह काम करता है |


बालो के लिए

Aloe vera Juice Benefits in Hindi, aloe vera for hair

Aloe vera Juice Benefits in Hindi


     महिलाये अपनी बालो को हमेशा घना और लम्बा चाहते है | इसके लिए वह हजारो रुपये ब्यूटी पार्लर और तरह तरह के शेम्पू में खर्च करते रहते है | बालो की देखभाल अगर घरेलु तरीके से की जाए तो, उसमे एलोवेरा सबसे अच्छा विकल्प है | इसके इस्तेमाल से drandruff पूरी तरह से निकल जाता है | और बाल घने और लम्बे तो होते ही है | और बालो का असमय सफ़ेद होना, बालो का गिरना, टूटना इन सब समस्याओ से छुटकारा मिल जाता है |


पाचन तंत्र के लिए 

Aloe vera Juice Benefits in Hindi, digestive system

Aloe vera Juice Benefits in Hindi


     पाचन तंत्र, कब्ज और पेट से जुडी तमाम समस्याओ में एलोवेरा का सेवन असरदार और गुणकारी है | अगर आप एलोवेरा का नियमित सेवन करते है, तो आपका पेट सदा साफ रहता है | और digestive system मजबूत हो जाता है | कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है | उसके साथ ही immune system मजबूत हो जाता है | आवला और एलोवेरा का नियमित सेवन से मोटापा कम किया जा सकता है | अगर खाने से एक घंटा पहले एलोवेरा जूस का सेवन किया जाये तो, Acidity की कोई समस्या नहीं रहती |


अन्य रोगो में 

     एलोवेरा खून की कमी, आर्थराइटिस, माहवारी की दिक्कते, पाइल्स, बवासीर रोगो में बेहत ही असरदार औषधी है |


जरूर पढ़े : Yoga benefits in Hindi तन-मन स्वस्थ रखने के आठ उपयोगी सरल योगासन |

एलोवेरा के सेवन करने का सही तरीका | How to use aloe vera in hindi

     एलोवेरा के गुदे को निकालते ही 30 मिनिट के अंदर उसका सेवन कर लीजिये | अन्यथा जल्द ही इसके अंदर बैक्टीरिया पैदा हो जाते है | देड- दो घंटे में यह सड़ना शुरू हो जाता है | 

     अगर पेट सम्बंधित बीमारियों में इसका इस्तेमाल करते हो तो, एक दिन में 10 - 20 ml का सेवन करना उपयुक्त माना जाता है | ऊपर बताये गए फायदों के अलावा इसके और भी कई फायदे है | हालाकि अगर आप किसी बीमारी के लिए इसका इस्तेमाल करते है तो निश्चित तौर पर आयुर्वेदिक चिकिस्तक की सलाह लीजिये |

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

  1. इस लेख को बनाने के लिए धन्यवाद, इससे हमें बहुत कुछ सीखा है। यह जानकारीपूर्ण और ज्ञानवर्धक है। इस बीच, यदि आप सर्वोत्तम एलोवेरा के फायदे के बारे में जानने चाहते है तो यहां जाएं। धन्यवाद और आप पर भगवान की कृपा हो!

    जवाब देंहटाएं