Recent Posts

Yoga benefits in Hindi तन-मन स्वस्थ रखने के आठ उपयोगी सरल योगासन |

Yoga benefits in hindi 

तन मन स्वस्थ रखने के 8 उपयोगी सरल योगासन

Yoga benefits in hindi : भगवान शंकर के बाद सप्तऋषियोंने ही योग का प्रारम्भ और प्रचार किया था | इसके पश्चात महर्षि पतंजलि द्वारा योग पर सर्प्रथम विस्तृत और सुव्यवस्थित ग्रन्थ लिखा गया |

     हमारी तत्कालीन जीवन पद्धति, वायु प्रदूषण, मिलावटी खाना इन सबमे हम अपना स्वास्थ ठीक नहीं रख पाते | इस लिए इस लेख में आपको ऐसे 8 सरल आसन बताऊंगा, जिनको आप अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करलो, तो आपका शरीर स्वास्थ और जीवन सुन्दर हो जायेगा | इस लेख के माध्यम से आप 8 उपयोगी योगासन और उनके फायदे ( Yoga benefits in Hindi ) को जानेंगे।

जरूर पढ़े : Weight Gain Reasons hindi वज़न बढ़ने के 10 प्रमुख कारण |


1. पद्मासन | Padmasan in hindi 

Yoga benefits in Hindi, padmasana, yoga padmasana
Yoga benefits in Hindi

     इस आसान में पैरो की स्थिति पद्म अर्थात कमल की तरह होती है | इसलिए इस आसान को पद्मासन कहते है |

विधि 
इस आसान में बाये पैर को मोड़कर दाहिनी जंघा पर रखे | और दाहिने पैर को मोड़कर बायीं जंघा पर रखे | अथवा इसके विपरीत भी कर सकते है | पैर के तलवे ऊपर की ओर और एड़ी नाभि के नीचे रहे | घुटने जमीन से लगे रहे | सर से लेकर कमर तक का भाग सीधा और तना हुआ रहे | दोनों हाथ दोनों घुटनो के ऊपर ज्ञानमुद्रा में रहे 


लाभ ( Yoga benefits in Hindi )


पद्मासन के अभ्यास से उत्साह में वृद्धि होती है | मुख तेजस्वी बनता है | बुद्धि का अलौकिक विकास होता है | पद्मासन में ध्यान करने से हमारी एक्राग शक्ति बढती है | अगर हम इसका नियमित अभ्यास करते रहे तो हमें किसी टेबलेट और एनर्जी ड्रिंक की जरुरत ही नहीं पड़ती | पद्मासन से  टांगे और मेरुदंड मजबूत होता है |


2. पवन मुक्तासन | Pavan muktasan in hindi

Yoga benefits in Hindi, pawanmuktasana steps,benefits of pawanmuktasana, pavanmuktasan
Yoga benefits in Hindi


     इस आसान से शरीर में स्थित पवन ( वायु ) मुक्त होता है , इसलिए इस आसान को पवन मुक्तासन कहते है |

विधि 

     जमीन पर पीठ के बल लेट जाये | किसी भी एक पैर को घुटने से मोड़ दे | दोनों हाथो की उंगलियों को परस्पर मिलकर उसके द्वारा मोड़े हुए घुटनो को पकड़कर पेट के साथ लगा दे | फिर सर को ऊपर उठाकर मोड़े हुए घुटनो पर नाक लगाए |  दूसरा पैर जमीन पर सीधा रखे | श्वास की प्रकिया सामान्य रखे | दोनों पैरों को बारी बारी मोड़कर यह क्रिया करे | 


लाभ ( Yoga benefits in Hindi )

इस आसान को नियमित करने से पेट की चरबी कम होती है | पेट की acidity कम होकर पेट हमेशा साफ रहता है | कब्ज की बीमारी दूर होती है | बैठकर काम करने वाले को हमेशा यह आसान करना चाहिए |


3. भुजंगासन | Bhujangasan in hindi

Yoga benefits in Hindi, bhujangasana benefits, bhujangasana image
Yoga benefits in Hindi


विधि 

     जमीन पर पेट के बल लेट जाये | दोनों पैर और पंजे आपस में मिले हुए रहे | पैरों के अंगूठो को पीछे की तरफ रखे | दोनों हाथ छाती के बाजुमें रखे | सिर और कमर उठाकर जितना हो सके उतने पीछे की और मोड़े | नाभि भूमि से लगी रहे | पुरे शरीर का वजन हाथ के पंजे पर आएगा |  
ध्यान दे : गर्भवती महिला और हर्निया के रोगी इस आसान को ना करे

लाभ ( Yoga benefits in Hindi )

     इस आसन से रीड की हड्डी लचीली बन जाती है | भुजंगासन से हृदय मजबूत बनता है | मासिक धर्म से संबधित सभी समस्याएं दूर हो जाती है | पीठ की हड्डियों में रहने वाली तमाम खराबियाँ दूर हो जाती है | छाती और पेट का विकास होता है तथा उनके रोग मिट जाते है |


जरूर पढ़े : Aloe vera juice benefits and usage एलोवेरा जूस पिने के फायदे और सेवन करने का सही तरीका |

4. योग मुद्रासन | yogamudrasana in hindi

Yoga benefits in Hindi, yogamudrasana
Yoga benefits in Hindi


विधि 

पद्मासन में बैठकर दोनों हाथो को पीठ के पीछे ले जाये | एक हाथ से दूसरे हाथ की कलाई पकड़े | अब शरीर को धीरे धीरे आगे की ओर झुकाकर जमीन पर टेक दे |


लाभ ( Yoga benefits in Hindi )

योग मुद्रासन से पेट के गैस की बीमारी दूर हो जाती है | पेट और आंतों की सब शिकायते दूर होती है | कलेजा, फेफड़े और हृदय इससे मजबूत होता है | रक्त के विकार दूर होते है | मोटापा कम होता है | इस आसन से पुराने से पुराना कब्ज भी दूर होता है |


5. वज्रासन | vajrasan in hindi

Yoga benefits in Hindi, vajrsana yoga, yoga for beginners, yoga poses
Yoga benefits in Hindi

विधि

दोनों पैरों को घुटनो में मोड़कर दोनों एड़ियों पर बैठ जाये | पैर के दोनों अंगूठे आपस में लगे रहे | पैर के तलवो के ऊपर नितम्ब रहे | कमर और पीठ बिलकुल सीधी रहे | 


लाभ ( Yoga benefits in Hindi )

भोजन के बाद करने वाला यह एकमात्र आसन है | इस आसन में बैठने से पाचन शक्ति तेज होती है | भोजन जल्दी हजम जाता है | कब्ज दूर होकर पेट के तमाम रोग नष्ट होते है | रीढ़, कमर जांघ, घुटने, और पैरो की शक्ति बढती है | महिलाओ के मासिक धर्म की अनियमितता जैसे रोग दूर होते है |



6. पादपश्चिमोत्तासन | Pashchimotasan in hindi

Yoga benefits in Hindi, Pashchimotasan
Yoga benefits in Hindi

विधि 

बिछे हुए आसन पर बैठ जाये | दोनों पैरों को लम्बे फैला दे | दोनों पैरों की जंघा, घुटने, पंजे आपस में मिले रहे | पैरों की उंगलिया शरीर की तरफ झुकी हुई रहे | अब दोनों हाथ लम्बे करे | दोनों हाथो से दोनों पैरों के अंगूठे को पकड़े | अब सर निचे करते हुए दोनों घुटनो के बीच में रखे | पहले तो यह आसान कठिन लगेगा मगर धीरे धीरे यह आसान होता जायेगा |


लाभ ( Yoga benefits in Hindi )

पेट, छाती और रीड की हड्डी इससे मजबूत होते है | इस आसान के अभ्यास से अजीर्ण, वात के रोग, कमर का दर्द, piles, मूत्ररोग, अनिद्रा, बवासीर,गर्भाशय के रोग, नपुसंकता, मोटापा इन सभी रोगो में लाभदायक है |


7. सर्वागासन | sarvagasan in hindi

Yoga benefits in Hindi, sarvangasana yoga, yoga, weight loss yoga, yoga image
Yoga benefits in Hindi

विधि

इस आसान में पहले पीठ के बल लेट जाना चाहिए | दोनों पैरों को धीरे धीरे ऊपर उठाये | फिर पीठ का भाग भी ऊपर उठाये | दोनों हाथो से कमर को आधार दे | हाथ की कोनी जमीन से लगी रहे | गर्दन और कंधे के बल पूरा शरीर ऊपर की ओर सीधा खड़ा कर दे |  


लाभ ( Yoga benefits in Hindi )

इस आसन के नित्य अभ्यास से पेट की अग्नि तेज होती है | इस आसन से शरीर में झुर्रिया नहीं पड़ती | बाल सफ़ेद होकर गिरते नहीं | थाइरोइड के रोगी को इस आसन से बहुत लाभ होता है | इस आसन से मुख तेजस्वी बनता है | मुहाँसे दूर हो जाते है | इस आसन मस्तिष्क की शक्ति बढाती है | दमा, कफ, कब्ज, अजीर्ण में यह आसन बहुत ही लाभदायक है |


8. त्रिकोणासन | Trikonasan in hindi

Yoga benefits in Hindi,  trikonasana benefits,
Yoga benefits in Hindi 

विधि 

खड़े रहकर दोनों पैरों के बीच २ से ३ feet  का अंतर रखे | कमर के ऊपर वाला हिस्सा घुमाके दाहिने हाथ से बाये पैर के अंगूठे को पकड़ लीजिये | मगर पैरों को घुटनो में मोड़ना नहीं है | फिर बाये हाथ से दाहिने पैर के अंगूठे को पकड़ लीजिये | ऐसा बारी बारी करते रहिये | 


जरूर पढ़े : Generic medicine information meaning in hindi in india.जेनेरिक तथा ब्रांडेड दवाये क्या होती है ?  

लाभ ( Yoga benefits in Hindi )

इस आसन से नियमित अभ्यास से कमर के तमाम दर्द नष्ट हो जाते है | इस आसन से पाचन शक्ति मजबूत होती है | बद्धकोष्ठ नष्ट होता है | रीड की हड्डी Flexible होती है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ